आज 124 बड़े बकायादारों को नोटिस हुए जारी, राशि जमा न करने पर कुर्की और तालाबंदी तय
जबलपुर। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार राजस्व वसूली अभियान के तहत नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। एक लाख रुपये से अधिक का बकाया कर रखने वाले 124 बड़े बकायादारों आज भी नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए हैं। राजस्व अधिक्षक इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत जिन बकायादारों के ऊपर 1 लाख रुपये से अधिक का बकाया कर लंबित उन्हे संभागीय अधिकारियों एवं राजस्व निरीक्षकों द्वारा कुल 124 बड़े बकायादारों को नोटिस भेजे गए हैं। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन करदाताओं ने बकाया करों की राशि निर्धारित समय पर जमा नहीं की, तो उनके विरूद्ध संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के लिए करदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे। नोटिस पाने वालों में विभिन्न संभागों के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति, फर्म, संस्थान, और सरकारी संस्थाएं तक शामिल हैं, जैसे हेमराज टुंडे कोष्टा, बीएसएनएल जबलपुर निरमानी, सेन्ट्रल रेलवे माल गोदाम कछपुरा, जामा मस्जिद अध्यक्ष हाजी रियाज और कई बड़े व्यापारी व भू-स्वामी।
इन्हें भी जारी हुए हैं वसूली नोटिस
इसके अलावा संभाग क्रमांक 1 के अंतर्गत शकुंतला चौकसे, प्रबंधक संचालक महेश केमतानी, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, नरेन्द्र अवस्थी, गोविंद दुबे, ऊषा देवी कुशवाहा, प्रवीण जैन, संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत बीएसएनएल जबलपुर निरमानी, सेन्ट्रल रेलवे माल गोदाम कछपुरा, ओएसिस माल बिलमार्ट प्रा.लि. मनोज कुमार शंकर मछानी, पुलिस थाना त्रिपुरी चौकी गढ़ा, दलजीत सिंह बग्गा, संभाग क्रमांक 3 के अंतर्गत राम दयाल चौधरी, मंगल प्रसाद, मुरारी चमार, शिवराम प्रजापति, जे.के. सर, कुरले काबिज महर्षि अरविंद शिक्षा प्रसार, अशोक कुमार दुबे पिता फूलचंद दुबे, रामचंद्र जसवानी पिता स्व.के.सी. जसवानी, अरविंद दुबे एवं अर्पण दुबे, रामेश्वर प्रसाद पटैल, इन्द्रभान तिवारी, सुमित्र कुमारी पिता गोरेलाल सोनकर, श्रीमती आशा बाई मथुरा प्रसाद गुप्ता, छेदी लाल अवस्थी, प्रेमलाल कश्यप, सुरेश चन्द्र ओझा, भपून्द्र दुबे, श्याम लाल खुराना, परमू यादव, महादेव जी मंदिर ट्रस्ट पोलीपाथर, पुरूषार्थ सोसायटी द्वारा सुरेश कुमार, ऐकराम चौधरी, संभाग क्रमांक 4 के अंतर्गत बलवीर कौर पति सर. तेजेन्दर सिंह, डॉं. कु. प्रभजीत कौर, डॉं. जसविन्दर कौर, सोने लाल उर्फ सुन्दर लाल पिता तोडर एवं अन्य एवं अचिन दुआ, नवल दुआ पिता विजय दुआ, मोती लाल भाटिया, नन्ही बाई वेबा पति स्व. तारा चंद जायसवाल एवं अन्य, समित्र देवी, चुन्नी लाल, गोरे लाल सोनकर द्वारा श्रीमती शीला सोनकर, डॉं. मुकेश जायसवाल पिता श्री डी.एल. जायसवाल, विपिन बिहारी तिवरी, संभाग क्रमांक 5 के अंतर्गत नरेन्द्र उर्फ नन्दू विश्वकर्मा पिता स्व. शंकर, अधिभोगी पुष्पा समैया, फर्म रानी साहिबा जायदाद मंदिर, पुष्कर लाल केडीया, ताहिर खान पिता शेख इब्राहिम, एवं द्वारका दास भारतीय पिता बाबू लाल डालचंद जैन, विनोद कुमार जितेन्द्र नारायण प्रमोद कुमार नारायण, महेन्द्र कुमार जैन पिता श्री गुलाब चंद्र जैन, काबिज सौरभ समैया, जायदाद मंदिर चंद्रकांता तिवारी ट्रस्ट, विजयरानी बेबा साहिब लाल जैन, कुंजीलाल परम लाल खटीक, टेक चंद भोजक, काबिज कर्मचारी वैद्यनाथ कहार जायदाद मंदिर, संभाग क्रमांक 6 के अंतर्गत क्रमशः कन्हैया लाल, रमजान खान, प्रताप चंद/फकीर चंद, माया यादव पति स्व. दशरथ, एवं गंगा बाई पति मोती लाल, संभाग क्रमांक 7 के अंतर्गत जामा मस्जिद अध्यक्ष हाजी रियाज, केशर बाई चौरसिया, संयुक्त संचालक पशुचिकित्सा सेवा सेवार्थ जबलपुर संभाग जबलपुर, बाला प्रसाद चक्रवर्ती, एवं राम स्वरूप चौधरी पिता सांई लाल, संभाग क्रमांक 8 के अंतर्गत सुंदर बाई, नारायण दास, राजाराम, कामता प्रसाद, एवं खुदन लाल, संभाग क्रमांक 9 के अंतर्गत प्रवीण कुमार पिता श्री नेतराम तिवारी, मनजीत सिंह डॉं. निर्मला सिंह, प्रवीण कुमार तिवारी, शिवलाल पिता कालीदीन डुमान एवं कांतारानी, संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत मुन्ना लाल, रामनाथ चौधीर, राम नाथ, सुरेन्द्र चौधरी एवं अंजली बाथरे, संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत मो. अजहर कुरैशी पिता शेख अख्तर, शम्भू लाल यादव पिता मन्नू यादव, नोने लाल पटैल पिता बलीराम पटैल, मनीष सोनी पिता के.पी. सोनी, एवं संतोष पाठक पिता स्व. श्री एस.डी. पाठक, संभाग क्रमांक 12 के अंतर्गत सत्यनारायण नंदकिशोर लक्ष्मी नारायण/मेढ़ीलाल, खैराजमल नागपाल/मंगलदास नागपाल, मुन्ना लाल चौधरी पिता स्व. जगन्नाथ चौधरी, जगन्नाथ बाबूलाल खटीक, शिवलाल/मुलाई खटीक एवं रामलाल सोनकर, संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री मैकेनिकल खंड लो.स्वा.यांविकी.वि. मकान मालिक रामदुलारी मोतीलाल, विजय कुमार छनिया पिता स्व. प्यारेलाल, प्रेमा कांति तिवारी/भवानी प्रसाद तिवारी, हरदीप सिंह आनंद, एवं गोंटिया सतेन्द्र अविनाश, संभाग क्रमांक 14 के अंतर्गत देवेन्द्र कुमार दुबे पिता स्व. पन्ना लाल दुबे, चरण जीत सिंह ठाकुर, रोशन आरा का. इसरत अली पिता मकसूद अली, सरदार जोगिन्दर सिंह, सरदार जगदीश सिंह पिता श्री हरभजन सिंह, एवं जिला सहकारी कृषि और विकास बैंक, संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत चन्देश डागा, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती प्राची चौबे, नीलेश जैन एवं चरणजीत सिंह, संभाग क्रमांक 16 के अंतर्गत काबिज अजीज मास्टर, श्रीमती शकीला बेगम पति मो. इशहाक, शेख मो. याकूब, जाकिर हुसैन पिता श्री मुर्तजा हुसैन, मेहमूदा अली पति डॉं. सैयद इरशाद अली के नाम शामिल हैं। इन करदाताओं के द्वारा बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है, तो उनके विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई की जायेगी, जिसके जिम्मेदार करदाता स्वयं होगें।
