khabar abhi tak

गोल्ड लोन बैंक के कर्मचारी पर दिन-दहाड़े हमला, तीन दिन से आ रहे थे धमकी भरे कॉल..!

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित सिरमौर चौराहा पर आज दोपहर 12.30 बजे के लगभग चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। जब मन्नापुरम गोल्ड लोन बैंक के कर्मचारी अनीश पांडेय पर तीन बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अनीश के सिर, हाथ व पैरों में गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए ्रसंजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायल अनीश की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। 

                           बताया गया है कि मन्नापुरम गोल्ड लोन बैंक में पदस्थ अनीश पांडेय को पिछले तीन दिनों से अज्ञात नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे थे। जिसमें अनीश की बार-बार लोकेशन पूछी जा रही थी। आज अनीश जैसे ही आफिस से निकलकर कुछ दूर पहुंचे थे कि तीन बदमाशों ने अचानक आकर हमला कर दिया। हमला होते देख अनीश सड़क पर गिर गए। वहीं हमला होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। हमले के बाद बदमाशों ने अनीश पांडे के गले से सोने की चैन, अंगूठी व नगदी रुपया भी लूट लिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायल अनीश को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर अनीश की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak