khabar abhi tak

नारी अस्मिता के अपमान पर आक्रोश: नीतीश कुमार का पुतला फूँका, इस्तीफे की मांग


जबलपुर।
 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान महिला चिकित्सक के साथ किए गए व्यवहार के विरोध में आज जबलपुर में भारी आक्रोश देखा गया। आदिवासी बहुजन अधिकार कल्याण संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ये रवैया हरगिज बर्दाश्त नहीं होगा

संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर को एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा महिला डॉक्टर के चेहरे से जबरन नकाब हटाना एक घृणित कृत्य है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह घटना देश की नारी अस्मिता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष देवेश कुमार चौधरी ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा आचरण बेहद शर्मनाक है। इस प्रदर्शन में एडवोकेट तेज कुमार भगत, तरुण रोहितास, राजेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में नीतीश कुमार से नैतिक आधार पर अविलंब इस्तीफे की मांग की है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे कृत्यों पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak