khabar abhi tak

मेरे पति ऑटो चलाते हैं, वो कहते हैं शराब बेचो


शराब माफिया से परेशान परिवार पुलिस की शरण में

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के तिलहरी फार्म-1 निवासी पूजा कतिया ने कुछ शराब कारोबार से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने शराब बिक्री का काम पूरी तरह छोड़ दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग जबरन दोबारा उसी धंधे में धकेलने का दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

दुर्घटना के बाद छोड़ा शराब का काम

पीड़िता पूजा कतिया ने अपने आवेदन में बताया कि उनके पति अरविंद कतिया पहले गोराबाजार क्षेत्र में शराब कंपनी से जुड़कर बिक्री का काम करते थे। इसी दौरान उनका एक गंभीर एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य कारणों से उन्हें यह काम छोड़ना पड़ा। इसके बाद अरविंद कतिया ने शराब बिक्री का व्यवसाय बंद कर ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण शुरू किया।

धमकियों से दहशत में परिवार

पूजा के अनुसार, शराब कंपनी से जुड़े कुछ लोग अब उनके घर आकर पति पर दोबारा शराब बेचने का दबाव बना रहे हैं। जब परिवार ने साफ कह दिया कि वे इस धंधे में वापस नहीं आना चाहते, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़िता का कहना है कि लगातार धमकियों के कारण पूरे परिवार में डर का माहौल बन गया है। पूजा कतिया ने एसपी से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak