khabar abhi tak

कर्मचारी एकता को मिली नई ऊर्जा: यूनाइटेड फोरम कार्यालय का श्री गणेश


जबलपुर।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पित संगठन 'यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉइज' ने अपने विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जबलपुर के माढ़ोताल स्थित उप संभाग परिसर के भीतर संगठन के नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर के मुख्य अभियंता  एसके गिरिया रहे, जिन्होंने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारी नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में जबलपुर के समस्त अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता विशेष रूप से उपस्थित थे, जो संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय का प्रतीक है।

वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता जीडी वासनिक, अधीक्षण यंत्री प्रहलाद मुसकोले, अधीक्षण यंत्री (सिटी) संजय अरोरा, केके सोनवाने और अधीक्षण यंत्री एमए कुरैशी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संगठन की ओर से पेंशनर प्रकोष्ठ प्रभारी आदेश परिहार, यूनाइटेड फोरम पूर्व क्षेत्र कंपनी के संयोजक एसके पचौरी और पेंशनर प्रकोष्ठ जबलपुर के प्रभारी आरके स्थापक ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन  आरएस परिहार द्वारा किया गया, जबकि अंत में  राजेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। नए कार्यालय के खुलने से अब बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak