khabar abhi tak

घायल भाई को गोद में उठाकर थाने पहुंचा भाई


जबलपुर।
निर्भय नगर में पुरानी रंजिश पर चाकूबाजी में घायल हुए जयप्रकाश नगर निवासी अमन चौधरी को उसका भाई घायल हालत में गोद में उठाकर थाने पहुंचा। यह वारदात बुधवार की है, जहां चाकूबाजी करने के बाद तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस ने बताया कि मारपीट मे घायल अमन चौधरी को भाई द्वारा घायल अवस्था में थाने लाया गया था, जिसे तत्काल विक्टोरिया ले जाया गया। विक्टोरिया से रिफर करने पर मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया। मेडिकल में अमन चौधरी ने बताया कि बुश्धवार को अपने दोस्त चीनू के साथ दुर्गा मंदिर निर्भय नगर गया था। वहां राकेश ठाकुर एवं रूपेन्द्र अपने एक साथी के साथ मिले। पुरानी बुराई पर वे गालीगलौज करने लगे। उसने गालीगलौज करने से मना किया। राकेश ठाकुर ने उस पर चाकू से हमला कर पेट व सीने में चोट पहुंचा दी। साथी चीनू ने बीच बचाव किया तो उस पर भी चाकू से हमला कर हाथ मे चोट पहुंचा दी।तीनो जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak