khabar abhi tak

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचने किया जागरूक, देखें वीडियो



जबलपुर।
रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को जाने-अनजाने में होने वाले साइबर फ्रॉड से बचने के लिए पुलिस ने जागरूक किया। पुलिस की साइबर टीम ने बुधवार को रेलवे के उमंग सामुदायिक भवन में ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन के सदस्यों को सायबर फ्रॉडके संबंध में जागरूक किया गया।

सायबर एक्सपर्ट उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी एवं प्रधान आरक्षक राजा मिश्रा द्वारा वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रकार के सायबर फ्रॉड जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान से संबंधित अपराधों की जानकारी दी। सायबर अपराध से बचाव के उपाय, सुरक्षित इंटरनेट एवं मोबाइल उपयोग तथा किसी भी सायबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया। सायबर टीम ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें। व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak