khabar abhi tak

राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई की कार्डियक अटैक से मौत, साथी रेलकर्मियों से बात करते-करते गिरे

मथुरा. राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 9 दिसम्बर मंगलवार को टीटीई की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। ट्रेन मुंबई से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जा रही थी। वह अपने साथियों के साथ सीट पर बैठकर हंसी-मजाक कर रहे थे।

गाड़ी जैसे ही मथुरा के कोसी रेलवे स्टेशन के पास पहुंची। टीटी के सीने में तेज दर्द उठा। उनके हाथ से मोबाइल छूटकर गिरा। वह बेहोश होकर सीट से नीचे गिर पड़े। साथियों ने उन्हें सीपीआर दिया। कोसी स्टेशन पर ट्रेन रुकवाकर उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण कार्डियक अटैक बताया है।

टीटीई धीरज कुमार (54) गुजरात के बलसाड़ के रहने वाले थे। सोमवार को मुंबई से अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे ट्रेन जैसे ही मथुरा पहुंची तो वह चेकिंग करने के बाद अपने साथियों के पास आकर बैठ गए। उनके साथ हंसी-मजाक करने लगे। ट्रेन जैसे ही छाता स्टेशन से कोसी की तरफ बढ़ी, तभी धीरज के हाथ से अचानक मोबाइल छूटकर गिर पड़ा। कुछ ही सेकेंड में वह सीट से नीचे गिर पड़े।

धीरज के गिरते ही उनके साथियों ने उन्हें सीपीआर देना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी साथी ने ट्रेन के गार्ड को सूचना दी। ट्रेन जैसे ही 3 किलोमीटर का सफर कर कोसी स्टेशन पहुंची। वहां उसे रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर राजू मीणा और आरपीएफ के अनुज सिंह ट्रेन से धीरज को उतारकर ऑटो से कोशी कला के सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. स्वतंत्र सक्सेना ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak