khabar abhi tak

रेप के आरोपी का एनकाउंटर, रिमांड में पुलिस पर किया धारदार हथियार से हमला, एमपी युवक ने बच्ची के साथ की थी निर्भया जैसी दरिंदगी

 

आलीराजपुर। गुजराज के आटकोट जिला राजकोट में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी युवक रामसिंह का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी रामसिंह ने रिमांड के दौरान पुलिस पर धारदार हथियार से हमला किया और भाग निकला, जिसपर पुलिस ने रामसिंह के दोनों पैरों में गोली मारी। गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

                                      बताया गया है कि  आरोपी ने राजकोट के पास कानपर गांव की सीमा में निर्भया कांड जैसी क्रूर घटना को अंजाम दिया था। खेत में खेल रही 6 साल की बच्ची को झाडिय़ों में खींच ले गया। रेप के बाद बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सरिया घोंप दी थी। आरोपी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपी रामसिंह को पांच दिन की रिमांड पर ले लिया। रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार खेत में फेंकने की जानकारी दी थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मी पर धारदार हथियार से हमला किया और भागा, जिसपर पुलिस अधिकारियों ने एकाउंटर किया। जिसमें गोली आरोपी के पैर में लगी और वह गिर गया। गोली लगने के बाद आरोपी रामसिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak