khabar abhi tak

खेत में जगह-जगह लगे थे जुआफड़, खाकी देखकर भागे जुआरी


जबलपुर।
सिहोरा के पिंडरई हार के खेत में मंगलवार को जगह-जगह जुआफड़ लगे थे। मौके पर 20-25 लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। खाकी को देखकर मौजूद लोग गिरते-पड़ते भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से 7 लोगों को पकड़ा, जिनके कब्जे से जुए की राशि बरामद की।

सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम पिण्डरई हार में में दबिश दी गई, जहां खेत के अंदर तथा नाले के पास अलग-अलग जुआ फड़ लगे हुये थे। पुलिस टीम को देखकर मौजूद लोग गिरते-पड़ते भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर 7 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गये जुआरियों ने पूछताछ पर अपने नाम मोनू साहू, कोदूलाल झारिया, आशराम भूमिया, भोला उर्फ राजेन्द्र पटैल, जितेन्द्र बर्मन, विशाल सिंह गौड़, रोहित भूमिया बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद 8 हजार 220 रूपए जब्त किए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak