khabar abhi tak

रेप में नाकाम होने पर पड़ोसी ने 9 साल की बच्ची की बोरी में भरकर पीट-पीट कर की हत्या, परिजन से कहा, छत से गिर गई

उज्जैन। एमपी के उज्जैन स्थित खाचरोद में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर रेप करने में नाकाम होने पर पड़ोसी रियाज खान ने 9 साल की बच्ची की बोरी में भरकर मोगरी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मासूम बच्ची स्कूल की छुट्टी होने पर अपनी नानी के घर आई थी। 

                                   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने पर 9 वर्षीय मासूम बच्ची अपनी दो बड़ी बहनों के साथ नानी के घर आई थी। बड़ी बहनें नानी के साथ छत पर बैठी थी। वहीं बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला रियाज खान आया और बच्ची को बच्ची को उठाकर ले गया। जहां पर उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की, बच्ची के शोर मचाने पर उसने बच्ची को एक बोरी में बंद किया और मोगरी से बुरी तरह पीटा। इधर बच्ची के काफी देर तक न लौटने से परिजन चितिंत हो गए। तभी पड़ोस में रहने वाला रियाज खान अपने घर के अंदर से बच्ची को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में उठाकर लाया और कहा कि लड़की ऊपर से गिर गई है। बच्ची का मुंह सूजा था। सिर, नाक, आंख पर गंभीर चोट थी। परिजन उसे लेकर खाचरोद अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रतलाम रेफर कर दिया गया था। गंभीर हालत में बच्ची को रतलाम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बीती देर शाम मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर गिरने के निशान नहीं है। उसे किसी भारी वस्तु से मारा गया है। इस पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को भेजकर रियाज के घर से सबूत इक_ा किए। पुलिस ने रियाज खान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि  घर में कोई नहीं था। बच्ची घर में आई तो उसे अकेला पाकर गलत काम करने का प्रयास किया। वो चिल्लाने लगी, हाथ-पैर पटकने लगी। गुस्से में आकर रियाज ने उसे धक्का दे दिया। वो जमीन पर गिरकर बेसुध हो गई। इसके बाद रियाज ने उसे बोरी में डालकर मोगरी से पीटा फिर मृत समझकर घर से बाहर निकल गया। बाद में लौटा तो देखा कि बच्ची की सांस चल रही है। रियाज बच्ची को उसकी नानी के पास ले गया। उसके छत से गिरने की झूठी कहानी सुनाई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak