khabar abhi tak

सुरक्षाबलों के साथ बड़ी मुठभेड़, एक जवान शहीद, अब तक 5 नक्सली मारे गये

बीजापुर. बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में डीआरजी का 1 जवान शहीद हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम वेस्ट बस्तर डिवीजन की तरफ सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी। इसी बीच 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सली मारे गए हैं।

जारी है मुठभेड़

यह मुठभेड़ गंगालूर इलाके में हो रही है, जो माओवादी कमांडर पापा राव का इलाका है। सुरक्षाबलों ने बड़ी संख्या में माओवादियों को घेराबंदी में ले रखा है। अधिकारियों के अनुसार, ढेर हुए माओवादियों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak