khabar abhi tak

एमपी : शराब के नशे में भाजपा नेता ने कार से 5 को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर, गुस्साए लोगों ने नेताजी को जमकर पीटा

मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना जि़ले में एक भाजपा नेता ने शराब के नशे में पांच लोगों को रौंद दिया। इस भयानक सड़क हादसे में बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ इलाज के दौरान रामदत्त राठौर (उम्र 65 साल) और अर्नव लाक्षाकार (उम्र 10 साल) की मौत हो गई। तीन लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश के बाद पुलिस ने हिरासत से भागे बीजेपी नेता दीपेंद्र भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।

आक्रोशितों ने नेताजी को जमकर पीटा

दोनों मृतक राठौर मोहल्ला बायपास रोड वार्ड क्रमांक 3 पोरसा के निवासी थे। आरोप है कि बीजेपी नेता तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था और शराब के नशे में है। जोटई रोड बाईपास चौराहे के किनारे पर सर्दी से बचने के लिए अलाव के आगे बैठे थे और हाथ सेक रहे थे। इसी दौरान एमपी 06 सीए 5172 नंबर की कार ने लोगों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बीजेपी नेता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने इस कदर पीटा कि नाक से खून निकलने लगा। मामला पोरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोटई रोड का है।  गुस्साए स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पर  मौके पर ही पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी दीपेंद्र पुलिस की हिरासत से भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने ही बीजेपी नेता को भगा दिया। बाद में उन्होंने उसे पोरसा पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। लोगों  के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak