मुरैना। एमपी के मुरैना में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर शराब के नशे में रिश्ते के ताऊ ने ही 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की । ताऊ ने बच्ची को खिलाने के बहाने उठाया और अलग कमरे में ले जाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। बच्ची की हालत की हालत को देखते हुए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भरती कर लिया है, बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपी ताऊ को आरोपी ताऊ पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि स्टेशन रोड थानाक्षेत्र में रहने वाला युवक उम्र 30 वर्ष आज दोपहर 12 बजे के लगभग शराब के नशे में घर पहुंचा उस समय बच्ची घर के आंगन में खाट पर सो रही थी आरोपी ने बच्ची को खिलाने के लिए उठाया तो पीडि़त बच्ची की मां और दादी ने उसे नशे में होने के कारण बच्ची को उठाने से मना किया । लेकिन वह नहीं माना और बच्ची को उठाकर पास के कमरे में ले गया जहां बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची की चीख सुनकर परिजन घबरा गए और कमरे में जाकर देखा तो स्तब्ध रह गए। तत्काल ही बच्ची को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने मासूम की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। बच्ची की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद आरोपी को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला है कि पीडि़ता व आरोपी का परिवार एक ही घर में संयुक्त रुप से रहते हैं।