khabar abhi tak

एमपी : हाईवा की टक्कर से कार नर्मदा नदी में गिरी, मछुआरों ने बचाई जान, 3 लोग घायल

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में इंदौर-ऐदलाबाद नेशनल हाईवे पर मोरटक्का में नर्मदा पुल पर रविवार की देर रात हाईवा की टक्कर से कार नर्मदा नदी में गिर गई, वहीं एक अन्य कार हाईवे से टकराने पर उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। बेकाबू हाईवा भी पुल की रेलिंग तोड़कर आधा लटकने से आवाजाही ठप हो गई। मोरटक्का चौकी पुलिस द्वारा बड़वाह पुलिस और नाविकों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर कार को नर्मदा से निकलकर तथा वाहनों को सड़क से हटाकर आवाजाही शुरू करवाई गई। घायलों का अस्पताल पहुंचाया गया।

नर्मदा पुल पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे राखड़ भरकर जा रहे हाइवा बेकाबू होने से इंदौर से खंडवा की ओर आ रहे 25 वर्षीय संजय पुत्र फूलचंद दंगोड़े निवासी मोहन अटूट की कार को हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। कार उछलकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरी। वहां मौजूद मछुआरों ने कार ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। वही पीछे से आ रहे छनेरा के फिलगुड चौराहा निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र शिवनारायण मीणा की कार हाईवा से टकरा गई। हाईवा चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा होने की आशंका है।

उल्लेखनीय है कि नर्मदा पुल से भारी वाहनों की आवाजाही संभाग आयुक्त द्वारा प्रतिबंधित की गई है, लेकिन हाईवे निर्माण के लिए राखड़ सहित अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले कंपनी के भारी वाहनों को आवाजाही की छूट दी गई है। जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak