khabar abhi tak

फ्लाइट्स रद्द होते रेलवे ने बढ़ाए 37 ट्रे्नों में अतिरिक्त कोच


जबलपुर।
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने के साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर 116 अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 09497-09498 साबरमतीदृदिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल कुल चार फेरों के लिए संचालित होगी।

अहमदाबाद.दिल्ली मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्रियों को वैकल्पिक साधन न मिलने की स्थिति में पश्चिम रेलवे ने ट्रेन ऑन डिमांड के तहत यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। देशभर में फ्लाइट रद्द होने के बाद बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। ये कोच कुल 114 अतिरिक्त ट्रिप्स में लगाए जाएंगे। सबसे ज्यादा कोच साउदर्न रेलवे ने जोड़े हैं, जिसने 18 ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर और चेयर कार कोच लगाए हैं। नॉर्दर्न रेलवे ने 8 ट्रेनों में 3एसी और चेयर कार जोड़कर क्षमता बढ़ाई है, जबकि वेस्टर्न रेलवे ने चार महत्वपूर्ण ट्रेनों में 3एसी और 2एसी कोच जोड़े हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने राजेंद्र नगर-नई दिल्ली ट्रेन में 6 से 10 दिसंबर तक पांच ट्रिप्स में 2एसी कोच जोड़े हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने भुवनेश्वर-नई दिल्ली मार्ग पर कई ट्रिप्स में 2एसी कोच जोड़कर कनेक्टिविटी मजबूत की है। ईस्टर्न रेलवे ने 7 और 8 दिसंबर को छह ट्रिप्स में स्लीपर कोच बढ़ाए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak