khabar abhi tak

एमपी में भीषण हादसा : बर्थ डे मनाकर लौट रहे युवकों की कार डम्पर में घुसी, 3 दोस्तों की मौत, 3 गंभीर

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के मेलुआ चौराहे के पास रविवार 29 दिसम्बर की देर रात 1.30 बजे सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए विदिशा जिला अस्पताल भेजा गया है।

 पुलिस के अनुसार, कुरवाई निवासी तन्मय शर्मा का जन्मदिन था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ मेलुआ चौराहे के पास शिवशंकर ढाबे पर पार्टी मनाने गया था। पार्टी के बाद रात करीब डेढ़ बजे सभी कार से कुरवाई लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से पीछे से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा डंपर के पिछले हिस्से में फंस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। सीटें काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे में 21 वर्षीय अंकित साहू, 19 वर्षीय तन्मय शर्मा और 30 वर्षीय जगदीश साहू की मौत हो गई। जगदीश साहू कार चला रहा था। अंकित साहू आगे की सीट पर और तन्मय शर्मा बीच की सीट पर बैठा था। कुरवाई थाना के एसआई शैलेंद्र नायक ने बताया कि हादसे में जगदीश गोंड, मोंटी अहिरवार और तन्मय श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पहले कुरवाई अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak