khabar abhi tak

रेलवे : ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती का नोटीफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन, 10वीं पास को भी मौका

नई दिल्ली। रेलवे में हाईस्कूल यानी 10वीं उत्तीर्ण लोगों को भी सरकारी नौकरी पाने का सपना सच होने वाला है। ग्रुप डी के अंतर्गत अलग-अलग विभागों में 22 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 21 जनवरी 2026 से प्रारंभ कर दिए जायेंगे। आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।

रेलवे में ग्रुप डी भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 36 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग से आने वाले युवाओं को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसी रहेगी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) एग्जाम में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए सफल माने जायेंगे। पीईटी के बाद अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद अभ्यर्थियों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर विजिट करना होगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।

- पहले अप्लाई में क्रिएट एन अकाउंट पर क्लिक मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण करना होगा।

- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकेंगे।

- फॉर्म भरने के बाद कैटेगरी वाइज निर्धारित फीस जमा करनी होगी।

- अंत में अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

एप्लीकेशन फीस

भर्ती में आवेदन के साथ एप्लीकेशन फीस के रूप में जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी पीएच/ ईबीसी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस 250 रुपये निर्धारित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak