khabar abhi tak

WCRMS : प्रमोशन से वंचित कर्मचारियों को अब मिलेगी पदोन्नति


जबलपुर।
रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के मेडिकल कैटेगरी सी 1 वाले कर्मचारी, जो अपनी पूरी रेल सेवा हेल्पर से भर्ती होकर हेल्पर मे ही सेवा निवृत्त हो रहे थे। कर्मचारियों की इस पीडा को देखते हुए वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने उनके पदोन्नति के रास्ते खोलने पर एवं उनकी एवीसी बनाने पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी से वार्ता से सहमति बनी। संघ प्रवक्त सतीश कुमार ने बताया कि रेल मजदूर संघ के अथक प्रयासों से अब इन कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। आगामी दिनों मे प्रशासन पश्चिम मध्य रेलवे की इकलौती मान्यता प्राप्त यूनियन डब्ल्यूसीआरएमएस से सुझाव-सहमति से इनके प्रमोशन की पॉलिसी बनाई जाएगी, जिससे इन्हें पदोन्नति का लाभ मिलेगा। संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, संयुक्त महासचिव संदीप श्रोती, सविता त्रिपाठी, सतीश कुमार, हर्ष वर्मा, आरए सिंह, रोशन यादव, संजय चौधरी, संतोष त्रिवेणी, एसआर बाउरी, भूपत सिंह, बॉबी धौलपुरे ने हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak