khabar abhi tak

कार के डैम में गिरने से जज के दो बॉडीगार्ड समेत तीन पुलिस वालों की मौत, एक लापता

रांची. झारखंड के रांची में हाटिया डैम में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ। जमशेदपुर से आ रही कार में चार लोग थे, जिसमें ड्राइवर और मुख्य जिला जज के दो बॉडीगार्ड (पुलिसकर्मी) डूबने मौत हो गई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर ने कार पर नियंत्रण खो दिया।

मामले में हाटिया थाना के डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई और डैम में गिर गई। उन्होंने कहा कि यह हादसा रात के समय हुआ और कार में सवार लोग जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहे थे। खबरों के अनुसार पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद है और लापता व्यक्ति को खोजने के लिए अभियान जारी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak