जबलपुर पुलिस में तबादलों की हलचल,पसंदीदा कुर्सी पाने जद्दोजहद शुरू



निरीक्षक व उप निरीक्षकों के थानों में व्यापक फेरबदल तय,नेताओं की एंट्री से मामला और गरमाया,जल्दी जारी होगी लिस्ट

जबलपुर।  पुलिस महकमे में इन दिनों तबादलों हलचल चरम पर है। निरीक्षक और उप निरीक्षकों के थानों में बड़े पैमाने पर बदलाव होने वाले हैं,ऐसे संकेत मिलते ही जबलपुर पुलिस लाइन से लेकर थानों तक सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भोपाल में तबादलों की बड़ी सूची लगभग तैयार कर ली है। अब सिर्फ अंतिम ओके का इंतजार है। लंबे समय से एक ही थाने पर जमे अधिकारी इस बार सबसे पहले हिल सकते हैं।

-पुलिस लाइन में जागी उम्मीद 

पुलिस लाइन में चर्चा है कि कई थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक 3 से 6 साल से एक ही पद पर टिके हुए हैं। उच्च अधिकारियों का मानना है कि लंबी तैनाती से सिस्टम सुस्त पढ़ता है, बदलाव जरूरी है। कई अधिकारी वरिष्ठों से लेकर नेताओं तक से संपर्क साधते दिख रहे हैं।

-नेताओं और अधिकारियों की लॉबी सक्रिय

वर्ष के अंत में तबादले की सूचना मिलते ही राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है।जबलपुर में सत्ताधारी दल के 7 विधायक हैं, और बताया जा रहा है कि बनने वाली सूची में इनकी सिफारिशें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। सूत्र बताते हैं कुछ नेता अपने क्षेत्रों में “सख्त” थाना प्रभारी चाहते हैं। वहीं कुछ इलाके “मृदुभाषी और जनसंपर्क वाले” टीआई की मांग कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि तबादला सूची पर प्रशासनिक मापदंडों के साथ राजनीतिक दबाव भी असर डाल सकता है।

-जबलपुर जिले की स्थिति

कुल थानेः 41

शहर मेंः 27

देहात मेंः 14

पुलिस चैकियाँः 36

वर्तमान में तैनात निरीक्षक-उनिः 45

इनमें से कई अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर टिके हुए हैं।

-नई पोस्टिंग से क्या बदलेगा

पुलिस सूत्रों का कहना है कि फेरबदल से कानून-व्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी। अपराध नियंत्रण की गति बढ़ेगी।जवाबदेही और निगरानी दोनों सख्त होंगी। संवेदनशील थानों पर अनुभवी अधिकारियों की तैनाती हो सकती है।  पुलिस मुख्यालय से संकेत हैं कि अगले कुछ दिनों में बड़ा फेरबदल सामने आ सकता है। जबलपुर पुलिस महकमा आने वाले दिनों में पूरी तरह नई संरचना के साथ नजर आ सकता है। तबादले का यह दौर न सिर्फ पुलिस प्रशासन को हिलाएगा, बल्कि शहर की कानून-व्यवस्था की दिशा भी तय करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post