khabar abhi tak

केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, दो महिलाएं जिंदा जली, एकादशी पर पूजा के लिए जलाए थे दीप..!

 

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में राउ के समीप आरआर कैट रोड स्थित केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग में दो महिलाएं जिंदा जल गई। दोनों ने देव उठनी एकादशी पर गोदाम में दीए जलाए, इस दौरान महिला की साड़ी में लगी आग से हादसा हो गया। आग लगते देख दो बच्चे चीखते हुए जान बचाकर बाहर की ओर भागे। गोदाम में लगी भीषण आग देख अफरातफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस व फायर बिग्रेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई, जिन्होने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।                                                                                           
                                   पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्वास्तिक इंटरप्राइजेज नामक केमिकल फैक्टरी में शाम 7 बजे के लगभग कार्यरत महिला रामकली पति हरिदास अहिरवार उम्र 50 वर्ष व ज्योति पति मनोज नीम 38 वर्ष व उनके पति व बच्चे सहित अन्य लोग रहे। दोनों महिलाओं ने देव उठनी एकादशी का त्यौहार होने के कारण गोदाम में दीपक जलाए, इस दौरान दिए की आग महिला की साड़ी में लग गई। आग गोदाम में रखे थिनर के संपर्क में आकर भड़क गई। रामकली व ज्योति कुछ समझ पाते आग फैलती गई, जिसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं जिंदा जल गई। वहीं आग देख बच्चे किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गए। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। खबर मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां, एसडीईआरएफ की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद एसडीईआरएफ और पुलिस ने की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों महिलाओं के शव बरामद किए। पुलिस का कहना है कि गोदाम में थिनर रखा था जिसके चलते आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि जिस गोडाउन में आग लगी वो राऊ के रहने वाले भैया लाल मुकाती का है। ये गोदाम सिंधी कॉलोनी निवासी सूरज वाधवानी नाम के व्यक्ति ने किराए पर लिया था। जहां पर थिनर के कई ड्रम रखे थे। 

सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया, 4-4 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा-

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंदौर के केट क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग की घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak