khabar abhi tak

WCREU महामंत्री, एचएमएस के राष्ट्रीय सचिव मुकेश गालव वर्ल्ड कांफ्रेंस में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया रवाना (देखें वीडियो)

कोटा. हिन्द मजदूर सभा (एचएमएस) के राष्ट्रीय सचिव व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के सहायक महामंत्री, डबलूसीआरईयू के महामंत्री कामरेड मुकेश गालव सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में आयोजित इंडस्ट्री आल ग्लोबल यूनियन की वल्र्ड कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. श्री गालव आज रविवार 2 नवम्बर को कोटा से ट्रेन द्वारा दिल्ली रवाना हुए. रेलवे स्टेशन पर उन्हें बड़ी संख्या में रेल कर्मचारियों ने विदाई दी.

देखें वीडियो


कामरेड गालव दिल्ली से देर रात आस्ट्रेलिया की फ्लाइट पकड़ेंगे. इस हेतु वे सुबह कोटा स्टेशन से दिल्ली ट्रेन से रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी, एचएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित रेल कर्मचारी मौजूद रहे. जिन्होंने श्री गालव को विदाई दी.

यूनियन के कोषाध्यक्ष श्री इरशाद खान ने बताया कि इन्डस्ट्री आल ग्लोबल यूनियन द्वारा 04 से 07 नवंबर 2025 तक सिडनी ऑस्ट्रेलिया में 4 वीं इन्डस्ट्रीआल ग्लोबल यूनियन की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इस  कान्फेन्स मे भारत के कुल 15 संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसमें मुकेश गालव हेड ऑफ डेलिगेशन के रूप मे  प्रतिनिधित्व करेंगे एवं वर्ल्ड  कान्फेन्स में वोटिंग पावर भी उन्हें ही होगा।

मजदूरों के इन विषयों पर होगी विस्तार से चर्चा

इरशाद खान ने बताया कि इस कान्फेन्स विश्व के श्रमिकों हेतु एक न्यायपूर्ण भविष्य के लिए संगठित होना मुख्य थीम होगी जिसके अंतर्गत श्रमिकों के अधिकारो और समानता के लिए संघर्ष, न्यायपूर्ण संक्रमण के माध्यम से भविष्य को आकार देना, पूंजी को जवाबदेह ठहराना श्रमिकों की क्षेत्रीय एवं वैश्विक एकजुटता पर बल देना, मानव और ट्रेंड यूनियन अधिकारों की रक्षा सामाजिक सुरक्षा व्यापारिक स्वास्थ एवं सुरक्षा, उत्कृष्ट कार्य और उत्कृष्ट नौकरी जैसे इत्यादि विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak