khabar abhi tak

अजीबोगरीब एक्सीडेंट : कार और ऊंट में आमने-सामने की टक्कर जोसीबी से गाड़ी काटकर निकाला बाहर

जयपुर. राजस्थान के जोधपुर में एक ऊंट और कार की टक्कर हो गई, जिससे ऊंट कई घंटों कार में फंसा रहा। यह हादसा सुबह फलौदी-देचू मार्ग पर कोलू पाबूजी के पास हुआ। हादसे में कार चालक और ऊंट दोनों घायल हो गए। ऊंट का सिर और शरीर कार में फंस गया था और वो गाड़ी के बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा.

घटना के समय मौजूद लोगों को मुताबिक, सड़क पर अचानक एक आवारा ऊंट आ गया, जिसके कारण कार चला रहे युवक को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और कार और ऊंच की टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार का बंपर, बोनट और विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही ऊंट भी कार के अंदर 2 घंटा तक फंसा रहा।

कार चालक हुआ घायल

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घायल कार चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए जोधपुर भेज दिया। कार चालक रामसिंह को गंभीर चोटें आई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak