khabar abhi tak

हादसों के कॉलम में जीरो दर्ज हो, ये सबसे जरूरीःएमडी तिवारी

 


एमपी ट्रांसको पूर्व क्षेत्र के फील्ड इंजीनियर्स की समीक्षा बैठक आयोजित 

जबलपुर। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनीके पूर्वी क्षेत्र के फील्ड इंजीनियर्स की समीक्षा बैठक कंपनी मुख्यालय जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने की। उन्होंने अभियंताओं को शून्य दुर्घटना लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक ने कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है।  किसी भी तरह की लापरवाही निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।  उन्हांेने कहा कि सभी फील्ड अभियंता अपने कार्यक्षेत्र में छोटे.छोटे सुधार करें और कंपनी की प्रगति में योगदान दें।  उन्होंने अभियंताओं को एआई की दिशा में खुद को तैयार करने की सलाह दी। प्रोफेशनल नेटवर्किंग के माध्यम से सतत ज्ञानवृद्धि की जरूरत बताई। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा हेतु एक विशेष समिति गठित करने के निर्देश दिए गए। ट्रांसमिशन लाइनों में कम ग्राउंड क्लीयरेंस की सूचना समय पर प्रशासन को देने और जनता को सतर्क करने के निर्देश दिए गए।

- नई पीढ़ी संभाले कंपनी की कमान

एमडी ने युवा अभियंताओं से कहा पुरानी पीढ़ी शीघ्र ही रिटायर होने वाली हैए अतः नई पीढ़ी कंपनी की ओनरशिप लें और भविष्य की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। आगामी दो माह कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण समय बताए गए। बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए ट्रांसमिशन नेटवर्क की स्थिरता और विश्वसनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने ट्रांसफॉर्मर लोडिंग सब.स्टेशन ट्रिपिंग और मेंटेनेंस की नियमित समीक्षा की गाइलाइन जारी की। बैठक में जबलपुर, सागर, सिवनी, सतना, कटनी, शहडोल, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली और दमोह जिलों के लगभग 30 फील्ड इंजीनियर मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak