khabar abhi tak

पति की हत्या कर पत्नी ने सूटकेस में छिपाया शव, घर से बदबू आने पर हुआ खुलासा

 
जशपुर.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपा दिया। घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई। 

जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष भगत (43) का शव उसके घर में मिले मैरून रंग के सूटकेस से बरामद हुआ। शव को छिपाने के लिए सूटकेस को कंबल से ढंका गया था। घटना के दौरान मृतक की बेटी मां और बाप के बीच हो रहे विवाद को मोबाइल में सुन रही थी। हालांकि उसको विवाद के दौरान पिता की हत्या की भनक नहीं मिल पाई। आरोपित पत्नी घटना को अंजाम देकर फरार हो गई है। उसकी तलाश में जशपुर पुलिस की टीम जुटी हुई है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को भिंजपुर गांव में प्रार्थी विनोद मिंज के घर में एक सूटकेस में शव होने की सूचना मिली थी।

मैरून रंग के सूटकेस में मिला शव

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां एक मैरून रंग के सूटकेस में मृतक संतोष भगत 43 वर्ष का शव बरामद किया गया। सूटकेस को छिपाने के लिए एक कंबल में ढंक दिया गया था। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि मृतक संतोष भगत उसका छोटा भाई है और वे दोनों भिंजपुर में ही अलग-अलग घर में रहते हैं। संतोष की शादी हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। तीनों का विवाह होने के बाद उसकी तीनों बेटियां ससुराल में रहती है। पत्नी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहती है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ ही दिन पूर्व आरोपित पत्नी मंगरिता भगत मुंबई से भिंजपुर लौटी थी। स्वजनों के अनुसार 8 नवंबर को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में जमकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के दौरान ही आरोपित पत्नी ने पति संतोष की हत्या की होगी। 

बदबू आने पर खुला हत्या का मामला

मामले का खुलासा तब हुआ जब घर से बदबू आने लगी। मृतक के भाई विनोद मिंज ने ग्रामीणों के साथ घर की तलाशी ली तो सूटकेस में शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak