नई-नवेली दुल्हन को घर से निकाला, मांगा एक लाख का दहेज


जबलपुर।
त्रिमूर्तिनगर में रहने वाले एक नई-नवेली दुल्हन को ससुराल वालों ने घर से सिर्फ इस बात पर निकाल दिया कि वह मायके से कम दहेज लेकर आई थी। महिला ने मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज करके मामले की विवेचना कर रही है। 

गोहलपुर पुलिस ने बताया कि त्रिमूर्तिनगर निवासी शिवानी जाटव ने लिखित शिकायत की है कि उसका विवाह साहिल शरण निवासी अम्बेडकर त्रिमूर्तिनगर के साथ सामाजिक रीति रिवाज के 22 जून 23 को दोनों परिवार की सहमति से हुआ था। विवाह के समय उसके माता-पिता एवं परिवार वालोें ने नगदी 2 लाख रूपये, सोने-चांदी के गहने, गृहस्थी का सामान, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन आदि सामान उपहार स्वरूप दिये थे। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल में पति साहिल शरण एवं ससुर केशव प्रसाद उसे शादी में दहेज नहीं मिलने का ताना देने लगे। इसी बात पर आये दिन उसे प्रताडित करने लगे। उसके गर्भ अवस्था के दौरान होने वाली दवाई के पैसे मायके से लाने के लिये कहते थे। बेटे के जन्म के समय अस्पताल के खर्च के पैसे मायके वालों से लेने के लिये कहते थे। आये दिन दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 24 अक्टूबर की रात 1 लाख रूपये दहेज की मांग कर गालीगलौज कर उसे रूपये नहीं लाने से रखने से मना करते हुए घर से निकाल दिया। तब से वह मायके मे रह रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post