khabar abhi tak

एमपी के यात्री को चलती ट्रेन में वेंडर ने बेल्ट से पीटा, महंगा खाना देने का विरोध करने पर गुंडई, एक्स पर शिकायत

झांसी. चलती ट्रेन में महंगा खाना बेचने का विरोध करने पर ट्रेन में वेंडर ने यात्री की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। युवक खुद को छोडऩे की गुहार लगाता रहा, लेकिन वेंडर ने रहम नहीं किया और बेरहमी से काफी देर तक बेल्ट से पीटता रहा। बोगी में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। तब जाकर वेंडर ने उसे छोड़ा। युवक ने रेलवे से मामले  की एक्स पर शिकायत की। उसका कहना है कि मैं माफी मांगता हूं कि मैंने खाना लेकर गलती की है। 

पीडि़त युवक की नाम निहाल है। वह मध्य प्रदेश के बीना का रहने वाला है। उसने एक्स पर लिखा- 25 अक्टूबर को फैमिली के साथ अंडमान एक्सप्रेस से कटरा से बीना जा रहा था। ट्रेन में उसने वेज थाली ऑर्डर की। थोड़ी देर बाद एक युवक खाना लेकर पहुंचा। खाना देने के बाद 130 रुपए का बिल थमा दिया। उसने खाने देने वाले से कहा कि रेलवे की गाइड लाइंस के हिसाब से वेज थाली 110 रुपए की मिलती है। अधिक पैसे क्यों मांग रहे हो। इसके बाद खाना देने वाला युवक वहां से चला गया।

दाम को लेकर हुआ था झगड़ा

निहाल ने आगे लिखा- थोड़ी देर बाद वहां पर वेंडर पहुंचा। उसके हाथ में बेल्ट थी। उसके साथ में कुछ अन्य युवक थे। उन्होंने थाली के 130 रुपए देने को कहा। उसने अधिक रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद वेंडर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसने गाली देने का विरोध किया। वेंडर ने उसे धक्का दे दिया। वह ट्रेन के अंदर गिर पड़ा। वेंडर ने साथियों के साथ मिलकर बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया।

अन्य यात्रियों के समझाने पर वेंडर ने निहाल को छोड़ा

निहाल ने आगे लिखा- वह निहाल चीखने लगा। परिवार के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ वेंडर और उसके आदमियों ने धक्का मुक्की की। वेंडर काफी देर तक उसे जमीन पर गिराकर पीटता रहा। बोगी में मौजूद लोगों ने निहाल और वेंडर दोनों को समझाया। उसके बाद वेंडर वहां से वापस लौट गया।

जीआरपी का तर्क- पेशी पर बार-बार आना होगा तभी होगी एफआईआर

निहाल के मुताबिक- जब ट्रेन बीना पहुंची तो वह शिकायत दर्ज कराने जीआरपी थाने गया। वहां पर सिपाहियों ने कहा कि तुम्हें पेशी पर ग्वालियर जाना होगा। उसने सिपाहियों से कहा कि मैं एक स्टूडेंट हूं। बार-बार ग्वालियर पेशी पर नहीं जा पाऊंगा। मेरे पास घटना के सबूत हैं। मेरी शिकायत दर्ज करें। लेकिन, सिपाहियों ने केस दर्ज नहीं किया। उसके बाद वह वापस लौट गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak