khabar abhi tak

प्रधानमंत्री आवास को चोरों ने कर दिया खोखला, अब संभालेगा निगम, देखें वीडियो



जबलपुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए बनाए जा रहे मकानों को चोरों ने खोखला कर दिया है। मौका मिलते ही चोरों ने इस जगह से लोहा, सरिया चोरी कर लिया है। इससे मकानों की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है, साथ ही ढांचा गिरने की कगार पर पहुंच रहा है। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रे्ंड कर रहे हैं, जिसमें अज्ञात लोग लोहा चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। 


इस मामले में नगर निगम के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाई जा रही बहुमंजिला इमारतों में शरारती तत्वों में चोरी की है। दरअसल, सात-आठ वर्षों से इस जगह पर ठेकेदारों ने काम नहीं किया है, जिससे इसकी देखरेख बंद हो गई। इसका फायदा उठाकर क्षेत्रीय लोगों ने मनमानी शुरू कर दी थी। 


अब यह तय हुआ है कि इन आवासों की जिम्मेदारी नगर निगम लेगी और एक माह में इसमें काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद यह है कि आने वाले छह माह के भीतर इन्हें तैयार कर दिया जाएगा, जिससे गरीबों को नया आवास मिल सकेगा। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak