जबलपुर। पनागर के नरगवां गांव के एक खेत में रविवार को एक अज्ञात महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य बटोर रही है ताकि इस वारदात का खुलासा हो सके।
पनागर पुलिस ने बताया कि नरगवां गांव में रहने वाले रतन रजक के खेत में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के मुताबिक रामकृपाल दाहिया ने बताया कि वह ग्राम कोटवार है। रविवार सुबह लगभग 8 बजे गांव की सीता बाई ने बताया कि वह रतन रजक के खेत तरफ शौच करने गई थी। रतन रजक के खेत के चिमनी भट्टे में एक महिला का शव पड़ा था, जिसके सिर में चोट के निशान थे। अज्ञात महिला के शव की सूचना मिलने पर सीएसपी अधारताल राजेश्वरी कौरव सहित एफएसएल अधिकारी डॉ नीता जैन मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौके पर साक्ष्य बटोरे और शव पीएम के लिए भेजा था। पुलिस महिला के शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है।
