khabar abhi tak

लव मैरिज करके भी नहीं लौटी ' मुस्कान ' के चेहरे पर मुस्कान !


शादी के बाद दहेज लोभियों की प्रताड़ना से मौत को गले लगाया, पति, सास, ससुर, जेठ गिरफ्तार

जबलपुर। दहेज की धधगती आग ने सगड़ा की रहने वाली मुस्कान नाम की एक युवती को प्रेम विवाह करने के बाद चैन से रहने नहीं दिया। उसे गृहस्थ जीवन में सुकून नहीं मिल सका। शादी के बाद शुरूआत में तो वह ससुराल वालों के साथ रहने लगी थी लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे दहेज की मांग शुरू करने लगी। दहेज लोभियों को पहचानते उसने पति के साथ किराए का कमरा लेकर रहना शुरू कर दिया लेकिन ससुराल वालों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। थक हारकर दहेज की मांग से मायूस होकर मुस्कान ने आत्मघाती कदम उठा लिया था।

गढ़ा सीएसपी आशीष जैन ने बताया कि 27 अक्टूबर को सगड़ा निवासी मुस्कान पटेल ने फंदे पर लटकर अपनी जान दे दी थी। ससुराल वाले उसे मेडिकल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घेाषित कर दिया था। मौके पर जोधपुर पड़ाव गांव की रहने वाली उसकी बेटी मुस्कान पटेल ने दो वर्ष पहले सगड़ा निवासी राकेश राजपूत के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। 27 अक्टूबर की रात सगड़ा निवासी गोल्डी राजपूत ने फोन कर बताया कि मेडिकल अस्पताल पहुंँचों, मुस्कान ने फांसी लगा ली है। मेडिकल अस्पताल पहुंचकर देखा तो मुस्कान केजुल्टी में स्ट्रेचर में मृत हालत में पड़ी हुई थी। 

मर्ग जांच में पुलिस ने पाया कि शादी के पश्चात् मुस्कान पटेल अपने पति के साथ ससुराल में ही निवास करने लगी थी। मुस्कान को एक लड़का हुआ जो 09 माह का है। शादी के बाद मुस्कान पटेल को पति राकेश सिंह राजपूत, ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती एवं शिवबती बाई तथा जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी अपने मायके से फ्रिज, कूलर, व अन्य गृहस्थी का सामान, खाने पीने का राशन व पैसे लाने को कहना व न लाने पर परेशान कर प्रताड़ित करना व मारपीट करना तथा खाना पीना नहीं देते थे। 

पुलिस ने बताया कि ससुराल से परेशान होकर मुस्कान अपने पति के साथ लम्हेटा रोड सगड़ा में दुर्गा मंदिर के पास किराये के मकान में रहने लगी थी। लेकिन ससुर, सास तथा जेठ किराये के मकान में आकर अपने मायके से फिज, कूलर, व अन्य गृहस्थी का सामान, खाने पीने का राशन व पैसे लाने को कहते थे। इसमें पति राकेश भी सहयोग करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर मुस्कान ने किराए के मकान में फंदा लगाकर उस पर लटक गई थी।  पुलिस ने मामला दर्ज करके पति राकेश राजपूत, ससुर राजेश राजपूत, सास सुंदरबती जेठ कुंवर सिंह उर्फ गोल्डी राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak