खेत में बने घर में सो रहे पति-पत्नी की नृशंस हत्या, रखवाली करने यहां पर रहते थे

कटनी। एमपी के कटनी स्थित सुनहरा गांव बड़वारा में देर रात बदमाशों ने खेत में बने मकान में सो रहे दम्पति लल्लूराम कुशवाहा व उनकी पत्नी प्रभा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आज सुबह जब ग्रामीण पहुंंचे तो देखा कि दम्पति खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु  कर दी है।                                                                          
                             पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम बिजौरी निवासी लल्लूराम कुशवाहा अपनी पत्नी प्रभा के साथ संत कुमार श्रीवास के खेत की रखवाली करते रहे। उनकी 13 साल की बेटी रश्मि भी उनके साथ रहती थी। वे बीती रात रखवाली करने के लिए खेत में बने मकान पहुंच गए। देर रात जब दम्पति सो रहे थे, इस दौरान दोनों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। आज सुबह गांव के लोग पहुंंच और लल्लूराम को आवाज लगाई। जबाव न मिलने पर लोग अंदर गए तो स्तबध रह गए। लल्लूराम व उनकी पत्नी प्रभा खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है। दम्पति की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। जिनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की लाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों के शरीर पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने के निशान मिले है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post