khabar abhi tak

इनकम टैक्स अधिवक्ता के घर से लाखों रु पए की चोरी, दम्पति के बाहर जाते ही घुसे चोर,

 

                                                सतना। एमपी के सतना स्थित बांधवगढ़ कालोनी में रहने वाले इनकम टैक्स अधिवक्ता सुमित कुमार के घर में घुसे चोरों ने लाखों रुपए के सोने, चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है जब सुमित कुमार परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चोरी की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंंच गए और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                  पुलिस के अनुसार सुमित कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पन्ना जाने निकले। इस दौरान सूने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर से चार सोने की चूडिय़ां, एक अंगूठी, एक हार, बेंदी, बाजूबंद व करीब 2 किलो चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रात को पड़ोसी ने आहट सुनी तो सुमित कुमार को फोन पर सूचना दी। सुमित कुमार ने तत्काल अपने छोटे भाई व पुलिस को खबर देकर भेजा, लेकिन उस वक्त तक चोर भाग चुके थे। सुमित कुमार घर आए तो देखा कि मेन गेट सहित पांच ताले टूटे पड़े, घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा, आलमारी के लॉकर में रखे सोने के जेवर गायब थे। पुलिस ने जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे तो तीन बदमाश मोटर साइकल से जाते दिखे है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak