khabar abhi tak

निगम की कराई मुनादी फिर हटाए अतिक्रमण


जबलपुर।
नगर निगम द्वारा निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान की गति और बढ़ा दी गई है। इस संबंध में निगमायुक्त ने बताया कि शहरहित तथा नागरिकों के सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार कार्य योजना के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के संबंध में अपर आयुक्त अरविन्द शाह, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 नवम्बर को अतिक्रमण हटाओं अभियान के अंतर्गत रानीताल से यादव कॉलोनी, पी एंड टी गेट के दोनों तरफ, गोलबाजार के चारों तरफ, सिविक सेंटर, मालवीय चौक, बड़ा फुहारा, और छोटी लाइन फाटक से बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, गौरीघाट तक मुनादी की गई कि आगे से अतिक्रमण न करे अन्यथा कि स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक और चालानी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर दलप्रभारी वीरेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मण कोरी, दुर्गा राव, अंकित पारस, कुलदीप त्रिपाठी, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान मौके पर मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak