khabar abhi tak

डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की गाड़ियों में शामिल होंगे 80 नए टिपर


मेयर इन काउंसिल की बैठक में प्रस्तावों को दी गई मंजूरी

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था में और व्यापक सुधार लाने तथा स्वच्छ भारत अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाड़ियों के बेड़े में 80 और नए टिपर शामिल किये जायेगें। इस संबंध के प्राप्त प्रस्ताव को मेयर इन काउंसिल की बैठक में मंजूरी दी। 

बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर टैक्स डिमांड बढ़ाने की आवश्यकता को देखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत संभाग क्रमांक 13 में आउटसोर्स के माध्यम से नई मुहिम प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए भी एम.आई.सी. की बैठक में स्वीकृति प्रदान की गयी। 

महापौर ने बैठक में बताया कि जयनारायण गुप्त चौक (ब्लूम चौक) से भॅंवरताल गार्डन तक ओसो साधना पथ के नाम से किया गया है। उन्होंने बताया कि अब ब्लूम चौक से भॅंवरताल गार्डन का मार्ग ओसो साधना पथ के नाम से जाना जायेगा। बैठक में शहर विकास से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गए। बैठक के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अंशुल यादव, रजनी साहू, अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्हीएन बाजपेयी, उपायुक्त संभव अयाची, सहायक आयुक्त शिवांगी महाजन, कार्यपालन यंत्री जीएस मरावी, शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, बाजार अधीक्षक राजेन्द्र दुबे, मेयर इन काउंसिल के सचिव अनिल जोशी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak