रेल मंडल में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता : महिला वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मैकेनिकल बना चैंपियन

जबलपुर. पमरे के जबलपुर रेल मंडल में आज सोमवार को अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल वर्ग में मैकेनिकल टीम ने एसएंडटी टीम को संघर्षपूर्ण मुकाबले में हरा दिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

 पुरुष वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच डीजल शेड एनकेजे और मेडिकल के बीच खेला गया, जिसमें डीजल शेड नकज  की टीम ने जीत हासिल की, वॉलीबॉल की दूसरा सेमीफाइनल मैच टीआरओ और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया जिसमें वाणिज्य विभाग की टीम ने जीत हासिल की और तीसरा मैच महीला वर्ग का सेमीफाइनल स्&ञ्ज और कार्मिक विभाग के बीच खेला गया जिसमें एसएंडटी विजय रही।

प्रतियोगिता में आज कुल 2 क्रिकेट मैच खेले गए

पहला मैच : टीआरडी  बनाम वाणिज्य विभाग

टॉस जीतकर वाणिज्य विभाग ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। असलम अली और प्रतेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 124 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में टीआरडी  विभाग की टीम निर्धारित प्रदर्शन नहीं कर सकी और 47 रनो से ये मैच हार गई।

दूसरा मैच :  मैकेकल बनाम कार्मिक विभाग 

कार्मिक विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।  कार्मिक विभाग ने बल्लेबाजी करते हुए 47 रनों का  लक्ष्य रखा, राहुल की शानदार बल्लेबाजी और तौसीफ की अच्छी गेंदबाजी की मदद से मेक्निल विभाग की टीम ने ये मैच 5 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में मुख्य अतिथि श्री सुबोध विश्वकर्मा, मण्डल खेलकुद अधिकारी, श्री संदीप शर्मा, श्री सहायक कार्मिक अधिकारी, श्री अनुज कुमार पाल सहायक संरक्षा अधिकारी, श्री नितेश सोने, श्री गुन्नार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं निर्णयकर्ता के रूप में श्री विक्रम जनसारी, कैलाश यादव, हसन अली, असलम अली, मनोज कुमार,दीपक बनर्जी, रविन्द्र त्रिपाठी, रोशन यादव, अनीश सिंह, अब्दुल हाई, जगदीश प्रजापति, रामदयाल सनोडिया, गुलाम गौस एवं अन्य निर्णायकगण ने अपनी भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post