गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: लालू परिवार की राजनीति अब ढह चुकी है

 



केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जबलपुर पहुंचे, बिहार की जीत पर दिए बयान

जबलपुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोमवार को निजी कार्यक्रम के सिलसिले में जबलपुर पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत को लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जाता है, जिन्होंने जातीय राजनीति के पुराने बंधनों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आरजेडी और अन्य विपक्षी दलों ने वर्षों तक मुसलमान और यादव समुदाय पर केंद्रित होकर जातीय विद्वेष फैलाने का प्रयास किया, लेकिन एनडीए ने इसके विपरीत “माय” यानी महिलाएं और युवा के लिए स्पष्ट नीति अपनाई।

-माय समीकरण ने जिताया

सिंह ने कहा कि एनडीए द्वारा बनाए गए इस माय समीकरण ने ही चुनाव में लैंडस्लाइड जीत दिलाई है। महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता देने के कारण जनता का भरोसा एनडीए के साथ खड़ा रहा।लालू यादव और उनके परिवार को लेकर दिए गए बयान में गिरिराज सिंह ने कहा कि आरजेडी अब “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” बनकर रह गई है और इसका आंतरिक गतिरोध समाप्त होने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी अब बैठ गई है और दोबारा उठने वाली नहीं है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान जबलपुर पहुंचने के कुछ ही समय बाद सामने आया और स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post