सफेद अंडे को ' देशी अंडा ' बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, कई राज्यों में थी सप्लाई


मुरादाबाद।
ठंड में अंडे की मांग बढ़ते ही मुरादाबाद में सफेद अंडों को देशी अंडा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हो गया है। फैक्ट्र्ी में लाखों अंडों को जब्त कर लिया गया है। प्रशासनिक अमले को यह जानकारी मिली है कि देशी अंडों का कारोबार कई राज्यों में किया जा रहा था।

मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक गोदाम पर छापा मारकर 4.53 लाख रंगे अंडे जब्त किए। यहां कृत्रिम रंग से सफेद अंडों को देसी अंडे बनाकर बेचा जा रहा था। कत्थाए चायपत्ती और सिंदूर का इस्तेमाल रंगने के लिए किया जा रहा था। गोदाम को सील कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के रामपुर दोराहा बरवारा मझरा में कृत्रिम रंग लगाकर देसी अंडा बनाने वाले गोदाम पर छापा मारा है। गोदाम में कुल 4.53 लाख रंगे अंडे, 3.56 लाख सफेद अंडे, जिन्हें रंगने के लिए रखा गया था। अंडों का अनुमानित कीमत करीब 3.89 लाख रुपये बताई गई। टीम ने गोदाम को सील कर दिया। अंडा गोदाम पर सुबह तीन बजे कार्रवाई की गई थी। अंडो को कत्था, चायपत्ती और सिंदूर के घोल से रंगा जा रहा था। टीम पिछले 15 दिन से गोदाम की रेकी कर रही थी।

गौरतलब है कि इन दिनों बाजार में एक सफेद अंडा आठ से नौ रुपये और देसी अंडा 20 रुपये में बेचा जा रहा है। लाखों अंडों को देशी बनाकर बेचने वालों का यह गिरोह बेनकाब हो गया है। प्रशासन की टीम को फैक्ट्री में काम करने वालों से सुराग मिले हैं कि इसे कई राज्यों में भेजा जा रहा था। इस माल का बिल नहीं दिया जाता था, इससे इसकी सप्लाई का कच्चा रिकार्ड मिला है, जो कि कोड वर्ड में है।


Post a Comment

Previous Post Next Post