khabar abhi tak

भीमकुंड के महंत ने जहर खाकर की आत्महत्या, एक करोड़ रुपए के लिए महिला व दो युवक कर रहे थे ब्लैकमेल

 

सागर। एमपी के सागर के रुरावन मंदिर आए भीमकुंड के महंत शंकर शरण महाराज ने आज जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। महंत की अचानक तबियत बिगड़ते देख सेवादारों ने उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महंत शंकर शरण महाराज द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद उनके भाई ने एक महिला व दो युवकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हे पद छोडऩे व एक करोड़ रुपए के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था।                                                                                                                                   
                                                                                          बताया गया है कि रुरावन मंदिर के पुजारी भागीरथ के पास आज सुबह भीमकुंड के महंत शंकर शरण महाराज आए। जिनहोने गले लगाते हुए कहा कि मैंने विष पी लिया है। जिससे पुजारी भागीरथ घबरा गए और वे कुछ समझ पाते इससे पहलीे महंत शंकर शरण महाराज गिर गए। उन्हे सेवादारों ने तत्काल बंडा स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर महंत की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सागर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महंत को मृत घोषित कर दिया। महंत शंकर शरण महाराज की मौत को लेकर भाई धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि शंकर शरण महाराज छतरपुर के भीमकुंड में महंत थे। उनके यहां एक महिला करीब एक साल से भोजन बनाने का काम करती थी। उसका किसी शिक्षक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस मामले को लेकर समिति ने सुलह कराई थी, जिसके बाद से खजुराहो क्षेत्र के दो लोग महिला के साथ मिलकर महंत शंकर शरण को परेशान करने लगे। वे लगातार झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें महंत का पद छोडऩे और एक करोड़ रुपए की मांग करते थेए जिससे महंत शंकर शरण महाराज मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे। वह भीमकुंड छोड़कर रुरावन आ गए थे। बीती रात महंत को महिला के बयानों का एक वीडियो भेजा गया। इसे देखने के बाद से वह परेशान थे। वीडियो में महिला महंत शंकर शरण पर हाथ पकडऩे का आरोप लगा रही थी। उसने इसकी छतरपुर महिला थाने में शिकायत की थी।

आज थाना बुलाया गया था-

खबर है कि आज महंत शंकर शरण को थाने बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने आत्मसम्मान और छवि खराब होने के डर से आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। भाई धर्मेंद्र ने मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak