पत्नी को गाली देना बर्दाश्त नहीं कर सका पंचायत सदस्य, विरोध किया तो युवकों ने मारे चाकू


जबलपुर।
पनागर के कंदरखेड़ा गांव में रविवार को पेयजल नल का काम करवा रहे एक पंचायत सदस्य को तीन युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया है कि सड़क निर्माण के दौरान टूटी नल की लाइन वह जुड़वा रहा था और गांव के तीन लोग उससे आकर नाली बनवाने पर जोर देते हुए उसकी सरपंच पत्नी को गाली-गलौज देने लगे थे, जिसका विरोध किए जाने पर तीनों ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पनागर पुलिस ने बताया कि कंदराखेड़ा परियट गांव के इंद्रकुमार पटेल को उपचार हेतु स्वास्तिक अस्पताल ले जाया गया है।ं इंद्रकुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि वह जिला पंचायत सदस्य है। उसकी पत्नी ज्योति पटेल ग्राम पंचायत कंदराखेड़ा की सरपंच है। रविवार को कंदराखेड़ा में बन रही थी। निर्माण के कारण नल की पाईप लाईन टूट गयी थी। वह अवस्थी डेयरी के पास राकेश बर्मन के घर के सामने खड़ेे होकर पाईप लाईन सुधरवा रहा था। तभी गांव का सौरभ पटेल अपने दोस्त हर्ष यादव एवं बबलू के साथ मोटर सायकल से आया। सौरभ उससे कहने लगा कि मेरे घर के पीछे की नाली क्यों नहीं बनवा रहे हो? उसने कहा नाली बनने का काम स्वीकृत हो चुका है, जैसे ही पंचायत में बजट आयेगा। नाली बनने का काम शुरू हो जायेगा। इसी बात पर सौरभ, हर्ष यादव एवं बबलू तीनों उसकी पत्नी का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। गालियां देने से मना करने पर सौरभ ने चाकू से हमलाकर उसके पेट में चोट पहुंचा दी और तीनों मोटर सायकल में बैठकर परियट तरफ भाग गये थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post