khabar abhi tak

हाईवे पर बड़ा अग्निकांड: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, ट्रक जलकर खाक,देखें वीडियो





जबलपुर। नेशनल हाईवे-45 पर जबलपुर–भोपाल मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा अग्निकांड हो गया। एक ट्रक चालक शराब दुकान के पास वाहन खड़ा कर खाना बना रहा था, तभी गैस सिलेंडर अचानक फट गया और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में इथेनॉल फैक्ट्री के लिए धान की भूसी लदी हुई थी, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। चालक ने तत्काल ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना स्थल के बिल्कुल करीब पेट्रोल पंप और इथेनॉल फैक्ट्री भी मौजूद हैं, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे का ट्रैफिक नियंत्रित किया।फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौभाग्य से हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक पूरी तरह नष्ट हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak