khabar abhi tak

यश घनघोरिया अभी भी प्रदेशाध्यक्ष बनने से एक कदम दूर!



 दिल्ली में होगा इंटरव्यू, प्रथम तीन उम्मीदवारों में से चुना जाएगा प्रदेशाध्यक्ष

जबलपुर। वोटों के लिहाज से भले ही यश घनघोरिया को मप्र यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा वोट मिले हों,लेकिन अभी वे अंतिम रूप से प्रदेशाध्यक्ष बनने से एक कदम दूर हैं। दरअसल, प्रदेशाध्यक्ष का अंतिम निर्णय दिल्ली में होगा। कांग्रेस के शीर्ष संगठन द्वारा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सबसे ज्यादा वोट पाने वाले प्रथम तीन उम्मीदवारों का दिल्ली में साक्षात्कार होगा और इस साक्षात्कार में जो प्रत्याशी खरा उतरेगा, वही अंतिम रूप से प्रदेशाध्यक्ष करार दिया जाएगा। उल्लेखनीय  है कि   यश को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। जबकि भोपाल के अभिषेक परमार 2लाख 38 हजार 7 सौ 80 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। 

-कौन लेगा प्रदेशाध्यक्ष का साक्षात्कार

हालाकि, अभी कांग्रेस के दिग्गजों को ये जानकारी नहीं है कि प्रदेशाध्यक्ष के उम्मीदवारों का इंटरव्यू कौन लेगा और इस दौरान क्या सवाल पूछे जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए कांग्रेस द्वारा किसी कमेटी का गठन किया जाएगा और जल्दी ही उम्मीदवारों को बुलावा भेजा जाएगा। 

-जबलपुर से प्रदेश कार्यकारिणी में कौन

जबलपुर से ऋषभ मिश्रा, सक्षम गुलाटी और सागर शुक्ला प्रदेश में पदाधिकारी का दायित्व संभालेंगे। ये पहला अवसर है,जब कांग्रेस मंे  वोटिंग के जरिए संगठन के चुनाव हुए हैं। वहीं, जिाला संगठन में सोनू कुकरेले नगराध्यक्ष के पद पर चुने गये हैं। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर अमित सोनकर, राहुल बघेल,शुभांशु कनौजिया,सोहिल अख्तर,शिल्पा चैधरी,दुर्गेशनी डागौर का निर्वाचन हुआ है। महासचिव पद पर अभिषेक पटैल,स्वर्णिम समैया,प्रियंका केशरवानी, प्रहलाद गिरी व नितेश साहू को चुना गया। विधानसभा अध्यक्ष के लिए मध्य से साहिल यादव, पूर्व से  उवेश अंसारी, कैंट से सौरव सिंह एवं पश्चिम विस क्षेत्र से नितिन सिंह ने जीत दर्ज की।




Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak