मालवीय चौक में खुशी की गूंज,कार्यकर्ता झूमे,मिठाईयां बंटी
जबलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर ने आज मालवीय चौक पर भव्य विजय उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया, मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की।
-सुशासन और विकास की जीत- राकेश सिंह
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और जनहितेषी नीतियों पर भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वे जंगलराज, भ्रष्टाचार और कुशासन की वापसी नहीं चाहती। एनडीए को 200 से अधिक सीटें देकर बिहार ने विकास के पक्ष में अपना निर्णय दिया है। इस जीत का श्रेय बिहार की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है। सांसद आशीष दुबे ने कहा कि यह विजय वास्तव में विकास, सुशासन और विश्वास की विजय है। प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व में जनता ने नए उत्साह और ऊर्जा के साथ एनडीए पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार अब तेज़ गति से प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि बिहार की जीत ने देशभर में एक स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता अब परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तानाशाही नहीं चाहती। इसलिए भाजपा और सहयोगी दलों को भारी बहुमत मिला है।
-इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज,पूर्व महापौर प्रभात साहू, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, संदीप जैन, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, रोहित जैन, जय सचदेवा, प्रनीत वर्मा, लालू यादव, डिम्पी विश्वकर्मा, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, सोनू वचवानी, रूपा राव, संजय यादव, कौशल सूरी, सपन यादव, राहुल रजक, पुष्पराज पांडे, संतोष यादव, संजय चौधरी, मनीष जैन कल्लू, सुधांशु गुप्ता, दामोदर सोनी, काके आनंद, राजेश रोहरा, एकता ठाकुर, राजेश द्विवेदी, मुजमिल अली, मधुबाला राजपूत, रीना राय, लवलीन आनंद, सीमा सिंह, पूजा वधवानी, अर्चना सिसोधिया, सोनिया सिंह, पुनम प्रसाद, अनुराग दाहिया, प्रमोद चोहटेल व राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
