khabar abhi tak

निकली समाधान की राहः बिजली कंपनी और उपभोक्ता दोनों की बल्ले-बल्ले


राज्य सरकार की समाधान योजना से निकले सकारात्मक नतीजे,पूर्व क्षेत्र में भी तेजी से हो रहा काम 

जबलपुर।  राज्य सरकार की समाधान योजना बिजली कंपनी और बिजली उपभोक्ता, दोनों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आई है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस योजना के अंतर्गत अब तक  करीब 45 लाख रुपये की वसूली की है,जो अच्छे संकेत देने वाला है। कंपनी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि अधिकारी इस योजना को लेकर बेहद गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। 

-6 दिनों ही अच्छा प्रदर्शन

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी देतेहुए बताया कि प्रदेश स्तर पर समाधान योजना में अब तक 6 दिनों में ही 8 हजार 1 सौ 63 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। इनका 6 करोड़ 11 लाख रुपए सरचार्ज माफ हुआ है। इस अवधि में बिजली कम्पनियों के खाते में कुल 11 करोड़ 15 लाख मूल राशि जमा हुई है। 

-ऐसा है योजना का खाका

मप्र सरकार की ये योजना दो चरणों में है। पहला चरण 3 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2025 में 60 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इसी प्रकार दूसरा चरण 1 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक है, जिसमें में 50 से 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफ किया जा रहा है। इस योजना में दो प्रकार के भुगतान विकल्प दिये गये हैं। एकमुश्त भुगतान पर अधिकतम छूट रहेगी। साथ ही 6 किश्तों में भुगतान की आसान सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इस योजना में घरेलू , गैर घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ता शामिल हैं। इस योजना में पंजीकरण हेतु न्यूनतम भुगतान के लिये घरेलू  उपभोक्ताओं पर बकाया राशि का 10 प्रतिशत एवं गैर घरेलू औद्योगिक उपभोक्ताओं पर बकाया राशि का 25 प्रतिशत राशि जमा कराने का प्रावधान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak