khabar abhi tak

गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, बीच रास्ते ट्रेन को रोका, तलाशी अभियान जारी

प्रयागराज. गोरखपुर से मुंबई के लिए रवाना हुई गाड़ी संख्या 15018 काशी एक्सप्रेस में आज मंगलवार 18 अक्टूबर को बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया. ट्रेन में बम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने भदोही रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया. यात्रियों को उतारा गया. अभी भी तलाशी अभियान जारी है.

बताया जा रहा है कि रेलवे कंट्रोल रूम को एक लैंडलाइन फोन से कॉल करके बताया गया कि गोरखपुरएलटीटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15018) ट्रेन में बम रखा है. कॉल के बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया. ट्रेन भदोही पहुंचते ही यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया और सभी को प्लेटफॉर्म पर रोक दिया गया. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने कोच दर कोच तलाशी ली. सुरक्षाकर्मियों ने ट्रेन की बोगियों और शौचालयों और सामान रखने वाले हिस्सों तक की गहन जांच की. घटना के बाद स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया.

यात्रियों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया. रेलवे और पुलिस अधिकारी कॉल की सच्चाई और कॉलर की पहचान की जांच कर रहे हैं. अभी भी तलाशी अभियान जारी है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

घटना के बाद स्टेशन पर एक्स्ट्रा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। शुरुआती अफरा-तफरी के बावजूद, स्थिति को तुरंत कंट्रोल में कर लिया गया। रेलवे और पुलिस अधिकारी कॉल की सच्चाई की जांच कर रहे हैं और कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है, अभी तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak