khabar abhi tak

फिल्मी स्टाइल में भाग रही बुलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत, एक की हालत अत्यंत गंभीर

 

पन्ना। एमपी के पन्ना स्थित अजयगढ़ में फिल्मी स्टाइल में भाग रही बुलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक युवक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर युवक की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                                      पुलिस के अनुसार बुलेरो क्रमांक यूपी 90 यू 6908 में सवार तीन युवक नीरज यादव उम्र 28 वर्ष, अमित अवस्थी 31 वर्ष व लल्लू राजपूत 30 वर्ष आज सुबह करतल से अजयगढ़ जाने के लिए निकले।जब वे संतराम ढाबा से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान बुलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बुलेरों के परखच्चे उड़ गए, वहीं दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। दोनों ओर वाहनों की लम्बी लाइन लगी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak