khabar abhi tak

पति-बच्चों को न छोडऩे पर महिला को उसकी सहेली ने दे दिया जहर, कहती थी साथ रहो या दोनों मर जाते हैं..!

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित जुन्नारदेव में महिला लता मंडावर ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की पुलिस ने जब जांच शुरु की तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। पुलिस को जांच में पता चला कि लता मंडावर ने आत्महत्या नहीं की है। लता को उसकी महिला मित्र मयूरी श्रीवास्तव ने ही जहर देकर मारा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मयूरी श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया है।                                                                                                                                                                         
                                पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लता मंडावर की मयूरी श्रीवास्तव से गहरी दोस्ती रही, जो धीरे-धीरे प्रेम-संबंधों में बदल गई। दोनों के बीच बने गहरे संबंधों के दौरान मयूरी चाहती थी कि लता अपने पति व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे, लेकिन लता समाज व परिवार के डर व बदनामी के चलते ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थी। यहां तक कि लता ने मयूरी को ऐसा करने से बना कर दिया। लता के बार बार मना करने के बाद भी मयूरी दबाव डालती रही कि या तो मेरे साथ रहो या फिर हम दोनों साथ में ही मर जाते हैं। 19 अक्टूबर को मयूरी ने लता को मिलने के लिए परासिया बुलाया। जहां पर मुलाकात के दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान बीच मयूरी ने पास रखा जहरीला पदार्थ लता को दे दिया, जिसके सेवन से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु की, जांच के दौरान पुलिस ने लता मंडावर के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल, वाट्सएप चैट्स व अन्य साक्ष्यों पर यह पाया कि लता ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि प्यार व जुनून की आग मेें मयूरी श्रीवास्तव ने साजिश रची थी। इसके बाद अंबाड़ा पुलिस ने मयूरी श्रीवास्तव के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी, पिछले दिन मयूरी को पुलिस को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से मयूरी श्रीवास्तव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak