khabar abhi tak

देव दीपावली पर चित्रकूट में जले 1.11 लाख दिए, रोशन हुआ मंदाकिनी घाट, लाखों श्रद्धालुओं ने की कामदगिरि की परिक्रमा

सतना। एमपी की धार्मिक नगरी चित्रकूट में देव उठनी एकादशी के मौके पर मंदाकिनी नदी का राघव प्रयाग घाट 1 लाख 11 हजार दीपों से रोशन हुआ। भगवान श्रीराम की तपोस्थली में जिला प्रशासन, साधु-संतों ने मिलकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की परिक्रमा भी की।                                          
                         ऐसा मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने अपने वनवास काल के साढ़े ग्यारह वर्ष चित्रकूट में बिताए थे। लंका विजय के बाद उन्होंने मां मंदाकिनी में दीपदान किया था, जिससे इस स्थान का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है। दीपोत्सव के पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। चित्रकूट नगर परिषद ने 21 हजार दीपक जलाए, वहीं रामघाट पर भव्य सजावट और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। स्थानीय मठों व विभिन्न संस्थाओं द्वारा राघव प्रयाग घाट में कुल 1 लाख 11 हजार 111 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जिसमें मंदाकिनी तट पर भरत घाट में बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak