khabar abhi tak

प्रेम-संबंधों में आड़े आ रहा था पति, प्रेमी से कराई हत्या, शराब पिलाकर तालाब में फेंका

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट स्थित बूढ़ी आमा तालाब कोतवाली क्षेत्र में मिली महेश सोनवाने की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने महेश की पत्नी सरिता व उसके प्रेमी कमलेश कोहरे को गिरफ्तार कर लिया है। सरिता ने प्रेमी के साथ मिलकर महेश की हत्या कराई थी। 

                                पुलिस के अनुसार सरिता के कमलेश कोहरे के साथ करीब पांच साल से प्रेम संबंध रहे। इस बात की जानकारी मिलने पर पति महेश सोनवाने ने विरोध किया। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा, जिसके चलते सरिता ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रची। साजिश के चलते प्रेमी कमलेश कोहरे ने महेश को बुढ़ी आमा तालाब के किनारे बुलाया, जहां पर कमलेश ने महेश को अत्यधिक शराब पिलाई। नशे में धुत हो जाने के बाद कमलेश ने उसे तालाब में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कमलेश वहां से फरार हो गया। इधर महेश के देर रात तक घर न आने से परिजन चितिंत हो गए, जिन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं जानकारी नहीं लगी। शुक्रवार को बुढ़ी आमा तालाब से महेश का शव बरामद किया। परिजनों को कमलेश पर पहले से ही शक था। इसी आधार पर जब पुलिस ने कमलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात स्वीकार कर ली। इसके बाद पत्नी सरिता को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

ंंआडियो रिकार्डिंग से खुला राज- 

जांच के दौरान पुलिस को सरिता और कमलेश के बीच की एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। जिसमें कमलेश महेश को खत्म करने की बात कह रहा है। हालांकि पुलिस ने इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में यह सबूत सही पाया जाता है तो मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच कराई जाएगी।

रिश्तेदारी से शुरू हुई दोस्ती-

जानकारी अनुसार महेश की पत्नी सरिता की भांजी का रिश्ता कमलेश के भाई से तय हुआ था। इसी कारण दोनों परिवारों में मेल-जोल बढ़ा और यही रिश्ता आगे प्रेम संबंध में बदल गयाए जिसने अंतत: महेश की जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak