khabar abhi tak

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, सभी स्कूलों में वंदे मातरम गाना होगा अनिवार्य

गोरखपुर. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित एकता पदयात्रा के दौरान घोषणा की कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूलों में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा, कोई मजहब राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकता। वंदे मातरम ने आज़ादी के आंदोलन में भारत की सोई हुई चेतना जगाई थी, आज उसका विरोध उचित नहीं।

भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सोमवार को निकाली गई एकता पदयात्रा में सीएम ने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान सभी का कर्तव्य है। उनके अनुसार, जो व्यक्ति, मत या मजहब राष्ट्र के आड़े आता है, उसे समाज को बांटने नहीं दिया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, मत या मजहब राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता। जो व्यक्ति आस्था या राष्ट्र के आड़े आए, उसे एक छोर पर रख देना चाहिए। कुछ लोगों के लिए आज भी उनका व्यक्तिगत मत और मजहब बड़ा है। सपा के एक सासंद द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जिन्ना को सम्मान देने के लिए होने वाले कार्यक्रम में तो शामिल होते हैं लेकिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होते।

हमारा दायित्व बनता है हम उन कारणों को ढूंढें, जो समाज को बांटने वाले हैं। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर विभाजन नए जिन्ना को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। हमे ध्यान रखना होगा कि भारत के अंदर फिर से कोई जिन्ना न पैदा होने पाए। अगर जिन्ना पैदा होने का साहस करता है तो उससे चुनौती मिलने से पहले ही दफन कर देना होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak